युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
बरेली, मई 29 -- फरीदपुर। घर से निकलकर गये मोहल्ला नहर कोठी निवासी अभिषेक कुमार सागर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार गुरुवार को अभिषेक(24) के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।बताया जा रहा है कि अभिषेक की तीन माह पहले ही बेटी का जन्म हुआ था। वहीं वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार के लोगों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.