अमरोहा, अप्रैल 18 -- मंडी धनौरा। गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। नौगांवा रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो हिस्सों में बंटा पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर कब्जे में लिया और आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को मोर्चरी भ...