शाहजहांपुर, जून 12 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव वालेमऊ गौटिया निवासी निजामुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 4 जून को गांव के ही निजामुद्दीन पुत्र मुमताज, साजिद पुत्र महबूब, असरदुद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन, मुबारक पुत्र शमसुद्दीन ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसकी टांग तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...