औरंगाबाद, मई 26 -- रफीगंज के अब्दुलपुर मुहल्ले में मो. सदीक के 20 वर्षीय पुत्र मो. फैज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम मोहल्ले से किसी ने उसे बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसके शरीर पर कई जगह चाकू से हमला किया गया है। उसके साथ मौजूद एक सहयोगी पर भी हमले की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मो. फैज को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गया कॉलेज में स्नातक का छात्र था।

घटनास्थल पर भारी भीड़ घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है तथा परिजनों में भारी आक्रोश...