फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- कमालगंज। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवकों के एक गुट ने घेराबंदी कर युवक को लाठी डंडों और बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। घायल ने थाने पहुंचकर अपनी फरियाद लगायी। एक गांव का युवक का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। इस पर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जैसे ही वह पहुंचा तभी उसकी घेराबंदी करके मारपीट कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...