खगडि़या, अप्रैल 10 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव के युवक हत्या की घटना के एक सप्ताह बाद भी अभी तक एक भी नामजदों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना क़ो लेकर युवक की मां द्वारा उसी गांव के पांच लोगों क़ो नामजद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिनों की भांति ब्रजेश कुमार गत 3 अप्रैल की रात खाना ख़ाकर घर से निकलकर थोड़ी दूर ग्रामीण सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए बैठे हथियार से लैस आरोपित ने ब्रजेश कुमार पर गोली चला दी थी। चलाई गई गोली ब्रजेश कुमार के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया तथा मौक़े पर ही मौत हो गई थी। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर नामजदों के ठिकानो पर छापमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.