बदायूं, अप्रैल 26 -- युवक की हत्या का शव गांव के बाहर फेंक दिया। गांव के बाहर अचेत अवस्था में मिले युवक को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। युवक की हत्या क्यों और किसने की, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गढ़ी गांव का है। यहां के रहने वाले संजू 25 वर्ष पुत्र मोहनलाल के परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए गए थे, जबकि संजू घर पर अकेला था। यह भी पढ़ें- घर से 500 मीटर दूर औरा-मलिकाना के बांसबारी से युवक का शव बरामद शुक्रवार शाम करीब आठ बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो उन्होंने संजू क...