युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी पर आरोप
गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। खोड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार रात युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।शंकर विहार में रहने वाले 31 वर्षीय विजेंद्र मालवाहक वाहन चलाते थे। उन्होंने 10 साल पहले दूसरे धर्म की हिना उर्फ सानिया से शादी की थी। दोनों के नौ और सात साल के बेटे हैं। विजेंद्र भूतल पर रहते थे, जबकि उनके दो भाई मां के साथ ऊपरी दो तलों पर रहते थे। विजेंद्र के भाई बबलू ने बताया कि 31 मार्च की रात मां कीर्तन में गई थीं। घर के बाकी लोग भी बाहर थे। रात आठ बजे घर लौटे तब विजेंद्र बेहोशी की हालत में चारपाई पर मिले। पुलिस को सूचना दे विजेंद्र को अस्पताल ले गए, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.