नवादा, मार्च 9 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां थाना क्षेत्र की बुधौली पंचायत के मंगर चौक निवासी कृष्णा चौरसिया के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कबला के कुसैया आहर के कीचड़ से उसकी लाश बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार, अपर थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी, एसआई कन्हैया लाल सहित पकरीबरावां, रूपौ, धमौल एवं कौआकोल थाने के पुलिस वहां पहुंची। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि आहर के कीचड़ में युवक की लाश है। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई है। युवक की लाश कीचड़ में पाया गया है। मृतक के परिवार की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। एफएसल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही...