नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा खादर गांव में रहने वाले एक युवक की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के भाई ने अपने परिचित समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके भाई ने जान दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ललित कुमार ने गांव के रहने आरोपी धीरज, अंकुर, राहुल और गाजियाबाद निवासी अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ललित ने बताया कि उसका भाई कन्हैया 18 जुलाई को गाजियाबाद से मजदूरी कर घर लौटा था। इस दौरान उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे और मोबाइल टूटा हुआ था। इसी दिन रात के समय ललित के मामा के लड़के ने कन्हैया से पूछा कि क्या बात हो गई। कन्हैया ने बताया था कि गाजियाबाद बस अड्डे पर...