लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- शनिवार रात दुकान बंद करके घर जा रहे युवक की कार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। इससे युवक घबरा गया। हालांकि उसने अपने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो और फोटो ले ली। रेंजर ने गश्त तेज करने की बात कही है। निघासन रेंज के पिरथीपुरवा गांव के आसपास पिछले काफी समय से तेंदुआ देखा जा रहा है। इससे यहां के लोग काफी डरे व परेशान हैं। गांव के वीर सिंह की करीब आधा किलोमीटर दूर निघासन-पलिया हाइवे के किनारे पिरथीपुरवा चौराहे पर दुकान है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद करके कार से घर वापस आ रहा था। गांव से करीब दो फर्लांग पहले सतीश के खेत के पास कार के सामने एक साइड से अचानक एक तेंदुआ आ गया। उसे देख वीर सिंह घबरा गया। कार की लाइट पड़ने पर तेंदुआ बराती के गन्ने के खेत में घुस गया। वीर सिंह ने वन विभाग के लोगों को सूचना दी। वन दार...