लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- पसगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपने खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक की बिजली का करंट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से माता- पिता सहित पत्नी नेहा का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की करंट से मौत के बाद भड़के लोगों ने शव को मकसूदपुर-जहानीखेड़ा रोड पर रखकर रोड जाम कर दिया। गांव वालों का कहना है कि खेत में शिकारियों के फैलाए बिजली के तार की चपेट में आकर जान गई है। उन शिकारियों पर कार्रवाई की जाए। गांव मकसूदपुर निवासी 30 वर्षीय विमल वर्मा पुत्र रामभजन गैर आबाद गांव रंगरेजपुर में शुक्रवार रात अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। बताया जाता है कि खेत में पड़ोसी गांव के शिकारियों द्वारा जानवरों की शिकार के लिए हाई टेंशन लाइन से तार डालकर करंट उतारा गया था। अंधेरा होने के कारण विमल अवैध रूप से डाले गए तार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.