युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
बागपत, जून 26 -- लुहारी गांव में गुरुवार की देर शाम एक युवक के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, सास और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि तीनों आरोपी युवक पर लगातार सात लाख रुपये देने और दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना कर रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई रोहित ने बताया कि उसके भाई मोहित की शादी दो नवंबर 2025 को खुशी बालियान निवासी सिसौली,जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद मोहित की पत्नी का अपने गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। इसी कारण पत्नी, उसकी मां पिंकी और उक्त आकाश बालियान मोहित पर सात लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के अनुसार करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.