कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटने के बाद बाईं आंख में अंगुली घुसेड़ दी। घटना से युवक को धुंधला दिख रहा है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। नवाबगंज केसा कॉलोनी में रहने वाले प्रियांशु गौड़ की तहरीर के मुताबिक दिसंबर-25 में वह अपने दोस्त रंजीत की बहन का तिलक चढ़ाने केसा पार्क नवाबगंज गया था। जहां देर रात रंजिशन अंकित निषाद समेत अन्य चार लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज कर हाथापाई की। आरोप है कि अंकित ने बाईं आंख में अंगुली घुसेड़ कर फोड़ने का प्रयास किया। इससे देखने में दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...