फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- कायमगंज। जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन -फानन परिजन उन्हें सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर अमरेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए। जहां युवक का शव देख कोहराम मच गया। घर वाले उसकी मौत से खासे परेशान हो रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...