बरेली, मई 21 -- फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक गांव का युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने नकदी व जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उनकी नाबालिग पुत्री खरीदारी करने बाजार गई। वह घर नहीं लौटी तो तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। भाई ने गांव के युवक पर बहन को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। भाई ने पुलिस को बताया उसकी बहन घर में रखे दो लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये साथ ले गई। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवक किशोरी को लेकर हुआ फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...