संभल, मार्च 13 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में आठ दिन पहले प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को घर बुलाकर हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी ने शुक्रवार शाम थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जबकि इस मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर निवासी बॉबी (20 वर्ष) पुत्र रायसिंह की छह मार्च की रात जसराज के घर में बुलाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। सात मार्च को मृतक के बड़े भाई बलवीर ने तीन सगे भाई जसराज, नेपाल, हरपाल और नत्थू व तेजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि एक आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.