बागपत, जून 8 -- बागपत। शहर की एकता कालोनी में सोमवार की सुबह युवक का हाथ-पैर बंधा शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों में दो युवक रेहड़े में शव लाते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह शहर की एकता कालोनी में महिला सफाई कर्मी सफाई करने के लिए पहुंची, तो उसे युवक का हाथ-पैर बंधा शव पड़ा दिखाई दिया। उसने तुरंत ही शोर मचाते हुए कालोनी के लोगों को मौके पर बुलाया। लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। घँटों की मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस ने लावारिस में पंचनामा भरते हुए शव को पोस्...