आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में नहर के पास गुरुवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दाए पैर में गोली लगने से युवक का हत्या आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास तमंचा-कारतूस, बाइक बरामद हुई। बारात में खाना को लेकर हुए विवाद में युवक की लाठी डंडा से पीट कर हत्या कर दी थी।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार पाल, प्रशांत पांडेय, विक्रांत मिश्रा, हरिशंकर यादव के साथ क्षेत्र में थे। गुरुवार की भोर में करसड़ा नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- बरात में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, चार घायल पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। मोटर साइकिल सड़क किनारे फिसलकर गिर गई। स्वयं को घिरता ...