आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में नहर के पास गुरुवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई। बरात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में उसने युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मंगलवार की रात डंडवल गांव में बरात में हुई प्रीतोश राजभर निवासी सराय खुरसू थाना देवगांव की हत्या के आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक का हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई गुरुवार की भोर में करसड़ा नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फ...