देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के गरभुवाडीह गांव में रविवार को एक युवक का शव उसके ही घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिनेश दास के रूप में हुई है। मामले को लेकर जहां प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, वहीं मृतक की पत्नी ने इसे साजिशन हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी 35 वर्षीय देवकी देवी ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही उनके पति दिनेश दास का अपने पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से अक्सर विवाद होता रहता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले इन विवादों में सास, देवर, जेठ और जेठानी भी शामिल रहते थे। कुछ दिन पूर्व हुए पारिवारिक विवाद के बाद पति ने उन्हें मायके चले जाने को कहा था, जिसके बाद वह जसीडीह थाना क्षेत्र के गादीजमुना स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.