गाजीपुर, मार्च 17 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शिऊरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहादुरगंज के ग्राम सभा सिउरा के दलित बस्ती निवासी 21 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र रामकरन राम ने दो वर्ष पूर्व बगल के गांव बांका में ही अंतरजातीय विवाह किया था। सोमवार की रात भोजन करने के बाद पत्नी के साथ बृजेश अपने कमरे में सोने चला गया। किसी बात को लेकर रात 10 बजे पति पत्नी विवाद होने लगा, जिससे नाराज होकर पत्नी चंद्रकला कमरे से बाहर चली गई। कुछ समय बाद कमरे में गई तो देखा कमरा अंदर से बंद है। खिड़की से अंदर देखा कि पति बृजेश दुपट्टा बांध कर पंखे से लटका है। पत्नी ने कुदाल से किसी तरह दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर गई। परिजनों ने दुपट्टा काट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.