युवक का शव सड़क किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंक
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- बुलंदशहर। डिबाई थाने की रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर के भीमपुर में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि भीमपुर दोराहे बिजलीघर के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में मृतक की पहचान सौरभ पुत्र अनिल कुमार तिवारी (24 वर्ष) निवासी दानपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सौरभ डिबाई में एक दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि सौरभ तीन दिन से घर नहीं आया था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। दौलतपुर चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.