हरदोई, फरवरी 25 -- बेंहदर, संवाददाता। कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी विशाल कुमार 23 वर्ष मंगलवार की शाम 4 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों के मुताबिक काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ अता-पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर बाद सूचना मिली गांव के ही राकेश के खेत में यूकेलिप्टस से गमछे में विशाल का शव लटक रहा है। मौके पर तमाम ग्रामीण व परिजन पहुंच कासिमपुर पुलिस को सूचना दी। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक विशाल के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.