बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के मटहेना गांव निवासी 25 वर्षीय सीटू पुत्र कमल चन्द्र का शव गुरुवार की देर रात उसके घर के सामने लगे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है। इस संबंध में सूरतगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...