सराईकेला, जून 25 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में करकरी नदी के किनारे 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर कपड़े के सहारे झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी प्रकाश नायक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश नायक दुगनी स्थित आयरन ओर कंपनी में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिनों से वह घर पर ही था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसने परिजनों को यह कह कर घर छोड़ा था कि वह अपनी नानी के घर ईचागढ़ जा रहा है। इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घटना की जानकारी सामने आई।मंगलवार यह भी पढ़ें- सरायकेला के गोविंदपुर में करकरी नदी किनारे पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस शाम को मृतक के पिता को सूचना मिली कि गोविंदपुर में नदी किन...