संभल, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी 35 वर्षीय शमशाद की हत्या के बाद मंगलवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कादराबाद निवासी शमशाद पुत्र इस्लाम अली अपने परिवार के साथ जनपद बागपत के गांव गौरीपुरा में रहकर गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। सोमवार को वह अन्य साथियों के साथ फेरी लगाने निकला था। बताया गया कि दोपहर में साथियों के साथ पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने के बाद शमशाद ने सुल्तानपुर के जंगल में बने एक नलकूप पर आराम करने की बात कही। वह अक्सर उसी नलकूप पर विश्राम करता था। परिजनों के अनुसार नलकूप पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने शमशाद के सिर पर ईंट-पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद नलकूप सं...