दरभंगा, मार्च 7 -- बेनीपुर। घरौड़ा निवासी अशर्फी साहु के 19 वर्षीय पुत्र संजय साहू की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव पहुंचते ही कोहराम मच गया तथा परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय दो भाई में छोटा था। बताया जाता है कि 5 मार्च की रात्रि करीब 10 बजे बेनीपुर-दरभंगा मार्ग में देकुली में टेंपो चालक संजय एक बाइक चालक द्वारा ठोकर मारने से मौके पर उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक का शव शुक्रवार को घरौड़ा पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। परिजन उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...