चंदौली, अप्रैल 9 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव निवासी 35 वर्षीय सन्नी बुधवार को दोस्तो संग मिर्जापुर के चुनादरी घूमने गया था। इस दौरान नहाते समय वह गहरे पानी मे जाने से डूब गया। गुरुवार को उसका शव दरी से बरादम हो गया। इसके बाद शाम को घर शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया।मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत चौरहट गांव निवासी सन्नी पुत्र सलीम बुधवार को चूनादरी में नहाने के दौरान लापता हो गया था। एसडीआरएफ पुलिस के अथक परिश्रम के बाद 24 घंटे के अंदर दूसरे दिन युवक के शव को खोजकर बाहर निकाला। सन्नी का शव बाहर निकलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। उसका शव घर पहुंचते ही पत्नी रोजी,बेटी अतिफा 4 वर्ष और 2 वर्षीय बेटा समद का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार में मातम छाया हुआ...