किशनगंज, जून 2 -- पोठिया। निज संवाददाता सोमवार की सुबह किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़लाबाड़ी पंचायत के डुमरमनी गांव के निकट रमजान नहर में एक युवक का शव मिला है। हालांकि कुछ ही देर बाद शव की पहचान मृतक के परिजनों ने दिलीप ऋषि ( 35) निवासी, मोतिहारा थाना किशनगंज के रूप में कर लिया है। पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया मृतक युवक दिलीप ऋषि दामलबाड़ी ससुराल आया था। शव का कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव को डुमरमनी गांव के निकट रामजन नहर के पानी में देखा। यह भी पढ़ें- एक युवक का शव नहर से पुलिस ने किया बरामद देखते ही देखते घटना स्थल पर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते पहाड़कट्टा थाना अध्य...