बांदा, जून 25 -- बांदा। युवक का शव तालाब में उतारा पााया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरंवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव के मजरा दरियाई पुरवा निवासी 40वर्षीय दिनेश अहिरवार पुत्र सांवरे अहिरवार गुरूवार की सुबह गांव स्थित तालाब गया था। पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दोपहर को उसका शव तालाब में उतराता चरवाहो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गा्रमीणो की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दिनेश शराब पीने का आदी था, शराब के नशे में तालाब में गिरने से उसकी मृत्यु होने की बात बताई जाती ह...