रायबरेली, अप्रैल 12 -- रायबरेली,संवाददाता। गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 32 वर्षीय युवक का घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के चोबदार का पुरवा मजरे अलीपुर चकराई गांव के रहने वाले 32 वर्षीय संजीत लोध पुत्र देवतादीन ने बीते शनिवार देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही ह...