गोपालगंज, जून 10 -- फुलवरिया। तालाब में डूब कर मरे श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलीभद्र परसा गांव निवासी दिनेश सिंह के 23 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र का शव देखते ही पिता दिनेश सिंह दहाड़ मारकर रोने लगे, जबकि मां मीना देवी जमीन पर गिरकर बेसुध हो गईं। उन्हें संभालने के लिए आसपास की महिलाएं काफी देर तक प्रयास करती रहीं। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

घटना का विवरण बताया जाता है कि दो भाइयों में छोटा पंकज कुमार मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे घर से हसुआ लेकर चारा काटने के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के किनारे उसका कपड़ा, हवाई चप्पल और हसुआ पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों की ...