पीलीभीत, अगस्त 20 -- बीसलपुर। बीसलपुर के युवक का हरियाणा के रोहतक में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। मोहल्ला दुबे निवासी 34 वर्षीय वेदप्रकाश की हरियाणा के रोहतक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव 16 अगस्त की शाम रेलवे लाइन के पास मिला था। रोहतक पुलिस ने युवक की शर्ट की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत को हादसा मानकर चल रही है। जबकि परिजनों ने युवक के शरीर पर चोटों के निशान दिखाई देने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: ट्रेन से गिर कर युवक की हुई मौतपारिवारिक स्थिति मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि वेदप्रकाश काफी समय से रोहतक में एक व्यापारी की दुकान पर नौकरी करते थ...