युवक का रेललाइन किनारे शव मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चक्की जमालाबाद निवासी रामबली सहनी (28) का मध्यप्रदेश के जबलपुर में रेललाइन किनारे शव मिला। बुधवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामबली की पत्नी आरती कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई विशुन सहनी ने बताया कि रामबली सहनी पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाने क्षेत्र के महम्मदपुर मझौलिया निवासी गणेश सहनी के साथ जबलपुर में सरिया का काम करता था। रामबली 14 जून को ठेकेदार गणेश के साथ जबलपुर गया था। उसने ठेकेदार पर भाई की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जबलपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया था। रामबली चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसे एक पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.