देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी गई। पीड़ित की मां की ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी बेबी पत्नी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को उनका पुत्र सन्नी अपने दो दोस्तों गगन और रवि के साथ करीब शाम चार बजे एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान गोविंदगढ़ में डॉ. चौहान की दुकान के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि कावली रोड निवासी धर्मवीर पुत्र रेशमपाल और विशाल पुत्र स्व. हीरा सिंह ने सन्नी को रोककर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साथ शशि नाम का युवक भी मौजूद था। घटना का वीडियो भी मौजूद है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विशाल पहले भी दून अस्पताल में हुए झगड़े के मामले में चर्चा में रहा है और उसका ...