देवरिया, जून 29 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल हैंक कर साइबर फ्रॉड़ों ने खाते से एक लाख तिरानवे हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी हिमांशु चतुर्वेदी पुत्र बृजभूषण चतुर्वेदी का बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइन देवरिया शाखा में खाता है। वह प्रयागराज में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिछले 9 जून को अचानक उनका मोबाइल हैंक हो गया और खाते से तीन बार में एक लाख तिरानवे हजार रुपए की कटौती साइबर फ्रॉड़ों ने कर लिया। मोबाइल जब उन्होंने ऑन किया तो मोबाइल ब्लैंक था, ऑटो अपडेट हुआ। मोबाइल से सारा डाटा समाप्त हो गया था। जब उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो खाते से रुपए की कटौती हो गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत 1930 नंब...