कौशाम्बी, मार्च 1 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुराना खोंपा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 27 फरवरी की शाम वह गांव के मोड़ पर खड़ा होकर किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...