मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का बाल मुंडवाने और चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में पीड़ित ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें रूपलाल सहनी, बच्चे कुमार सहनी, उदय सहनी, अवधेश सहनी, अजय सहनी, प्रमोद सहनी, विष्णी सहनी के अलावा अज्ञात को आरोपित किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को साढ़े छह बजे दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव की एक महिला से पूछा कि कहां जा रही हैं। इसपर महिला भड़क गई और छेड़खानी की बात कहकर हल्ला करने लगी। इस बीच गांव के लोग जुट गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें Rs.5000 रुपए जुर्माना लगाया गया। बावजूद बाल मुंडवाकर गांव में घुमाया गया। चेहरे पर कालिख पोत दिया। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि युवक का ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.