अयोध्या, मई 1 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत हैरिग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम हरीरामपुर (पुरे भटौली, सूरजा अहिरन पुरवा) में शुक्रवार की सुबह बाग में स्थित एक पेड़ से युवक का लटकता शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिस घर में मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक यादव (45) पुत्र उदय राज यादव का शव सुबह करीब 5:30 बजे गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक बाग में चिलबिल के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ,थानाध्यक्ष रतन कुमा...