मऊ, मार्च 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोपतपूर मठिया गांव में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टयता सामने आया है कि युवक नशे का आदि था और पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भोपतपूर मठिया गांव निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश चौहान ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन के भांति सोमवार को भी ई-रिक्शा चलाकर रात लगभग 8 बजे अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर के कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.