कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। ग्वालटोली में खुन्नस में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि हमलवार कट्टे की बट सिर पर मारकर रुपये लूट ले गए। पुलिस के टरकाने पर पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर 15 दिन बाद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। बेनाझाबर निवासी शाहब आलम की तहरीर के मुताबिक, 24 फरवरी की रात वह ग्वालटोली मकबरा अपने दोस्त से मिलने गए थे। तभी मकबरे के पास जफर उर्फ बंटी, इकराम, फैज रैनी, शोएब नाटी, ओसामा व निशांत कनौजिया समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में बंटी ने तमंचे की बट सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जब होश आया तो 1800 रुपये व चांदी की अंगूठी गायब थी। हमलावरों पर लूट का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव से न्य...