हापुड़, जून 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिंमरौली में हनुमान मंदिर के पास शनिवार को गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मृतक के परिजन को शव मिलने की जानकारी देते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नशे में नाले में गिरकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु की जानकारी हो सकेगी। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिमरौली में हनुमान मंदिर के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। यह भी पढ़ें- नाले में गिरने से युवक की मौत शव मिलने की सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वह गांव न...