आजमगढ़, फरवरी 12 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के युवक का तीन टुकड़े में शव मंगलवार को मुंबई में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बोरी में भर कर युवक का शव समुंद्र के किनारे से बरामद हुआ। उक्त युवक 29 जनवरी से लापता था। मुंबई की पुलिस ने पत्नी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरदह बाजार निवासी 35 वर्षीय अशोक गोंड अपनी पत्नी प्रतिमा, तीन बेटे के साथ मुंबई के मलाड, मालवणी में रहकर नौकरी करता था। उसके रूम के पास ही गांव का निवासी वाहिद अली भी रहता है। अशोक गोंड 29 जनवरी से लापता था। पत्नी ने छह दिन बाद चार फरवरी को मुंबई के एक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अशोक के लापता होने की सूचना पत्नी ने बरदह में रह रहे परिवार के लोगों को नहीं दी थी। सोमवार की सुबह मुंबई के सांताक्रुज थाना क्षेत्र के जुहू कोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.