उरई, मार्च 25 -- कोंच, संवाददाता। कैलिया थाना क्षेत्र में ब्योना राजा रोड स्थित जंगल के पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर उसके शव को जलाकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।मंगलवार रात को कैलिया थाना क्षेत्र में ब्योना राजा रोड के किनारे गांव से पहले कुछ लोग अपने खेतों से काम कर घर लौट रहे थे तभी उनकी नजर खंती में खेत में जला हुआ शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौ...