उरई, फरवरी 9 -- आटा। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी 27 वर्षीय योगेश अहमदाबाद में रहकर पेंटिंग का काम करता था। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार की रात को सभी लोग शादी में चले गए। योगेश व उसके पिता रामसजीवन घर में थे। देर रात योगेश ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस के साथ पड़ोसियों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर आई पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच ने पता चला युवा घरेलू क्लेश से तनाव में रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.