सोनभद्र, जून 2 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा के टोला बरवा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव के टोला घोड़बचवा निवासी 45 वर्षीय विजय पुत्र स्व. भूखन अपने रिश्तेदार सखीचंद पुत्र स्व. रघुराई के घर कचनरवा के टोला बरवा आया हुआ था। सोमवार की रात घर में सो रहा था। मंगलवार सुबह रिश्तेदार के घर के लोग जब विजय के कमरे में गए तो उसका शव घर में फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घरवालों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल...