नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, व. सं.। नारायणा विहार में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल के पास करीब 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और काफी खून बहा था। पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके बाएं हाथ पर 'आनन्द' और 'रेनू' नाम के टैटू मिले हैं। डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे सर्वोदय कन्या विद्यालय के टी-प्वाइंट पर शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शव वहां लाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...