बागपत, मई 13 -- बागपत। गौरीपुर मोड़ पर निवाड़ा निवासी युवक पर हमला बोला गया। आरोपियों ने उसका कान भी काट दिया। बचाने आए उसके भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। निवाड़ा गांव निवासी मोहम्मद खालिद ने बताया कि उसके भाई राशिद और सादिक छह मई को घर पर बैठे हुए थे। तभी आजाद निवासी परशुराम कॉलोनी ने फोन करके उसके भाई राशिद को गौरीपुर मोड़ पर किसी काम के बहाने से बुलाकर हमला कर दिया। घायलों का उपचार कराने के बाद कार्रवाई कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले में कोई कार्रवाई नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...