देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में हुए युवक का अपहरण कर फिरौती लेने मामले में पीड़ित के आवेदन पर चान नामजद छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित तिजारत अंसारी ने अपने आवेदन में बताया कि 23 अप्रैल 2026 को लगभग 3:30 बजे दिन में वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गए और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इस घटना में अमित यादव (22 वर्ष), पिता मनोज यादव, ललित यादव (23 वर्ष), पिता स्व. परमेश्वर यादव, दोनों निवासी चितरपोका, अमित यादव (25 वर्ष), निवासी बियाहीमोड़, थाना सोनारायठाढ़ी, दीपू यादव (27 वर्ष), बंटी यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव (25 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- अपहृत युवक बरामद, जांच शुरु पीड़ित ...